Home You are here : path Products path Personal path Mahila Samman Savings Certificate

Imageमहिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 भारत सरकार द्वारा भारतीय महिलाओं के लिए एक लघु बचत योजना है जिसका उद्देश्य भारतीय महिलाओं में बचत की आदत को बढ़ावा देना है।

पात्रता:

  • निवासी भारतीय महिला लाभार्थी - आयु कोई बाधा नहीं।
  • प्राकृतिक/कानूनी अभिभावक द्वारा अवयस्क लड़की के नाम पर खाता खोला जा सकता है।

खाता प्रकार :

  • इस योजना के अंतर्गत केवल एकल खाता खोला जा सकता है।
  • अवयस्क लड़की के लिए खोला गया खाता प्राकृतिक/कानूनी अभिभावक द्वारा उसके वयस्क होने तक संचालित किया जा सकता है।
  • संयुक्त खाता की अनुमति नहीं है।

जमा की सीमा :

  • इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम ₹1000/- और अधिकतम ₹200000/- तक जमा किया जा सकता है।
  • जमा राशि केवल ₹100/- के गुणकों में ही होगी।
  • इस योजना के तहत खोले गए खाते में केवल एक ही जमा राशि होगी।
  • किसी एकल जमाकर्ता के लिए खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है, बशर्ते कि उसके लिए इस योजना के सभी खातों की कुल जमा राशि ₹200000/- से अधिक न हो।
  • इस योजना के तहत दूसरा खाता खोलने के लिए मौजूदा खाता खोलने की तारीख से तीन महीने का समय अंतराल होगा।

ब्याज दर :

  • इस योजना में ब्याज दर 7.5% प्रति वर्ष है।
  • ब्याज त्रैमासिक रूप से संयोजित किया जाएगा और खाते में जमा किया जाएगा।
  • पात्र ब्याज खाता बंदी/समयपूर्व बंदी/आंशिक निकासी के समय देय होगा।

परिपक्वता :

  • इस योजना के अंतर्गत जमाराशि, जमा की तिथि से 2 वर्ष पूर्ण होने पर परिपक्व हो जाएगी।

आंशिक निकासी :

  • जमा की तिथि से एक वर्ष की समाप्ती के पश्चात पात्र शेष राशि का अधिकतम चालीस प्रतिशत (40%) तक आहरण किया जा सकता है।
  • आंशिक निकासी की सुविधा परिपक्वता से पहले केवल एक बार उपलब्ध होगी।

समयपूर्व खाता बंदी:

  • निम्नलिखित मामलों में समय-पूर्व खाता बंद करने की अनुमति है:
    • खाताधारक की मृत्यु पर।
    • खाताधारक की जीवन-घातक बीमारियों के मामले में चिकित्सा सहायता।
    • अभिभावक की मृत्यु के परिणामस्वरूप खाते के संचालन में कठिनाई होने पर।
    • उपरोक्त कारणों से खाता बंद होने पर मूल राशि पर योजना के लिए निर्धारित ब्याज दर पर ब्याज देय होगा।
  • उपरोक्त के अलावा अन्य कारणों से खाता खोलने की तिथि से 6 महीने की समाप्ति के बाद किसी भी समय खाता बंद करने की अनुमति दी जा सकती है।
    • ऐसे समयपूर्व खाता बंदी के मामले में ब्याज योजना के लिए निर्धारित ब्याज दर से 2% कम देय होगा।

union

union

  • Rewarded

    Rewarded

    Earn reward points on transactions made at POS and e-commerce outlets

  • Book your locker

    Book your locker

    Deposit lockers are available to keep your valuables in a stringent and safe environment

  • Financial Advice?

    Financial Advice?

    Connect to our financial advisors to seek assistance and meet set financial goals.

  • ATM & Branch Network

    ATM & Branch Network

    Find ubi Branches and ATMs in proximity to your location.